पलायन का दर्द… न कोई दवा, न इलाज

ये मासूम रवि कुमार यादव है , उम्र 11 वर्ष और गांव भंडारो गिरिडीह। मंगलवार को इसकी आकस्मिक मृत्यु हो गई सूरत में। इसके पार्थिव शरीर को सूरत में ही जला दिया गया। ऐसे में अपनी जमीन पर अंतकाल में यह मिट्टी भी नहीं पा सका। महान समाजवादी नेता डॉ रामनोहर लोहिया कहते थे, जो व्यक्ति जहां जन्म ले उसे वहीं जलाया जाना चाहिए।
जाहिर है, कि ये मासूम बच्चा अपने गांव से हजारों किलोमीटर दूर मिट्टी में मिला। इसके चाचा व पिता सूरत में काम करते हैं व यह वहां उन्हीं के साथ रहता था। एम्बुलेंस जो डेथ बॉडी लानेवाले 25 हजार मांग रहे थे व लाने में तीन दिन लग जाते। लिहाजा घर वालों ने वहीं अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया। आज रोजगार के तलाश में गिरिडीह व आसपास जिले के लाखों लोग सूरत में रहते हैं व हर प्रकार का दर्द सहते हैं।

[URIS id=8357]

बस सबकी कहानी अलग- अलग है। सूरत में रह रहे लोगों को तमाम दल वोट बैंक के रूप जरूर देखते हैं पर उनके दर्द को कोई नहीं समझता। सूरत में पूरा कपड़ा उद्योग पलायन के शिकार इन्ही लोगों के दम पर चलता है। अगर रोजगार के अवसर मिले तो ये लोग यहां भी भी वैसी मेहनत कर सकते थे। क्या कमी है झारखंड में ? क्या यहां ऐसा बाजार ऐसे उद्योग नहीं। रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए चल रही योजना का सिर्फ नाम ही बदला है, उसके फलाफल में कोई फर्क नहीं आया है। जब नरेगा नाम से योजना थी, तब भी काम नहीं मिलता था।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More