हिंदी में करें काम, ताकि राजभाषा का विकास हो: मेहता

-सीसीएल में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक संपन्न
रांची: राजधानी के सीसीएल मुख्यालय, दरभंगा हाउस अंतर्गत ‘’कोयला कक्ष’’ में राजभाषा कार्यान्वयन समिति की त्रिमाही (जनवरी-मार्च, ) बैठक मंगलवार को संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये महाप्रबंधक (गुणवत्ता) आईसी मेहता ने कहा कि सभी राजभाषा के विकास के लिये हिंदी का प्रयोग ज्यादा से ज्यादा करें। उन्होंने राजभाषा विभाग को भी अधिक सक्रिय योगदान देने की बात कही। बैठक में मुख्यामलय सहित सभी क्षेत्रों के प्रतिनिधियों ने इसमें शिरकत की।

[URIS id=8357]

श्री मेहता ने कहा, कि राजभाषा विभाग द्वारा सीसीएल के सभी क्षेत्रों के साथ-साथ मुख्यालय सहित निदेशकीय सचिवालय की त्रिमाही रिपोर्ट की विस्तार से वहां मौजूद लोगों की जनाकारी दी गई। रिपोर्ट के अनुसार हर क्षेत्र में राजभाषा प्रयोग को लेकर समेकित विकास हुआ है। विभाग के प्रबंधन प्रशिक्षु दिविक दिवेश ने आगामी जून माह में कर्मचारियों के लिए विभागवार दो कार्यशालाएं आहूत करने की बात कही। बैठक का स्वागत भाषण महाप्रबंधक (कार्मिक-राजभाषा) विनिता शरण जबकि धन्यवाद ज्ञापन महाप्रबधंक (समाधान सेल) सुश्री रश्मि दयाल ने की। बैठक का सफल आयोजन में सर्वश्री बलराम सिंह, राजेश कुमार, भरत महतो सहित कई कर्मियो ने योगदान दिया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More