तीन तत्कालीन अभियंता को तीन साल की सजा

-बहुचर्चित अलकतरा घोटाला में सीबीआई कोर्ट का फैसला
रांची: 2004-2006 की अवधि में सिमडेगा में कार्य करते हुए ठेकेदारों से मिलीभगत करके जाली चालान के आधार पर सरकारी राशि की निकासी आखिरकार उस वक्त के अभियंताओं को भारी पड़ी। मंगलवार को सीबीआई की विशेष कोर्ट ने इस बहुचर्चित घोटला में संलिप्त तीनों अभियंताओं को तीन साल की कैद की सजा सुनाई है। कोर्ट द्वारा इन सभी पर 1.15 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया है। इनके नाम क्रमश: उपेंद्र कुमार सिंह, उमेश पासवान व राजबली राम हैं। कोर्ट में ही तीनों को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है।

[URIS id=8357]

गौरतलब है कि सिमडेगा के ग्राम अभियंत्रण संगठन में पदस्थापना के दौरान लगभग 1.25 करोड़ की सरकारी राशि का गबन कर लिया था। खास बात ये है कि तीनों अभियंताओं को पहले भी एक मामले में सजा हो चुकी है। कुल मिलाकर ये मौजूदा मामले सहित दो अन्य के आरोपी भी हैं। अलकतरा घोटाले को लेकर तीनों के खिलाफ सीबीआई ने वर्ष 2009 में झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर चार अलग-अलग एफआईआर दर्ज किए थे। जिसमें से दो मामलों में सुनवाई पूरी हो चुकी है। शेष दो मामले में भी निकट भविष्य में फैसला आने की संभावना है। इन पर आरोप है कि तीस जाली चालान पेश करके इन्होंने 267 मीट्रिक टन अलकतरा की आपूर्ति दिखा दिया और 1 करोड़ 21 लाख 72 हजार कि सरकारी राशि को अवैध तरीके से निकासी कर ली थी। अभियंताओं को सिमडेगा के कुरडेग कुटुमा कछार रोड का 16 .9 किलोमीटर सड़क का निर्माण का कार्य मिला था।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More