भाजपा की जीत के पीछे आरएसएस कार्यकर्ताओं की मेहनत: राकेश

रांची: आरएसएस के सह प्रांत कार्यवाह राकेश लाल, ने दावा किया है कि लोकसभा चुनाव में भाजपा की इतनी बड़ी जीत के पीछे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के उन लाखों कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिन्होंने रात-दिन जमीनी स्तर पर काम किया। इसके अलावे संघ के विभिन्न संगठनों द्वारा गांवों में किए जा रहे जमीनी स्तर पर कार्यों का लाभ भी पार्टी को मिला है।
[URIS id=8357]
राकेश लाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, बिहार व झारखंड में मिली इस बड़ी जीत में संघ परिवार के कार्यकर्ताओं के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। बताया गया कि पूरे देश में संघ के 25 लाख स्वयंसेवक चुनाव अभियान में जुटे थे। अनुषांगिक संगठनों के 75 लाख से अधिक कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर काम कर रहे थे। इनमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एकल विद्यालय, हिंदू जागरण मंच, विकास भारती, सेवा भारती, वनवासी कल्याण केंद्र, धर्म जागरण, विश्व हिंदू परिषद, सरना समिति, विद्या भारती सहित लगभग 35 संगठनों के कार्यकर्ता इस अभियान में लगे थे।
यह भी पढ़ें:
https://samridhjharkhand.com/dr-ajay-lekha-ranchod-kumar-bjp




