खलारी: पुलिस के चंगुल में दो रंगदार

खलारी: पुलिस द्वारा रविवार को अमन श्रीवास्तव गुट के दो रंगदारों फिरोज आलम व मिनहाज आलम उर्फ गुड्डू को धर दबोचा है। इनके पास ने रंगदारी में वसूली किये 10 लाख 30 हजार रुपये नगद सहित चार मोबाईल के अलावे एक हरे रंग की डायरी भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार खलारी में कोयला कारोबारियों को धमकी देकर पैसा वसूली करने का काम अमन श्रीवास्तव गिरोह के ये दोनों लोग कर रहे थे। ऐसे में पुलिस ने खलारी से मिनहाज आलम व उसकी निशानदेही पर रांची के दीपाटोली से फिरोज आलम को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More