गुमला: जिले में कुंआ खोदते वक्त तीन मजदूरों की जान उस वक्त बाल-बाल बच गई, जब उनपर पत्थर गिर गये। सदर थाने क्षेत्र के तिर्रा गांव में घटित इस घटना में यहीं के भीम सिंह व अनमोल सिंह के अलावे आंबुआ गांव निवासी डोली खरिया गंभीर तौर पर घायल हो गये। इनका सदर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।[URIS id=8357]
जानकारी के अनुसार अजय सिंह की जमीन पर यह कुंआ खोदा जा रहा था। कुएं के भीतर तीन मजदूर काम कर रहे थे, इसी समय पत्थर से भरा टैक्टर बैक करने के दौरान ट्रैक्टर का पहिया फिसल गया, जिससे पत्थर लदा ट्रैक्टर कुंआ में जा गिरा। तीनों मजदूर पत्थर के नीचे दब गये, लेकिन ग्रामीणों से तत्काल उन्हें निकाल लिया। चिकित्सकों ने दो मरीजों को खतरे से बाहर बताया लेकिन भीम साहू के बारे में कहा कि इसे ठीक होने में समय लगेगा।