बोकारो: बेरमो प्रखंड के नावाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदवाडीह पेट्रोल पंप के पास आज तड़के एक अज्ञात वाहन से 40 वर्षीय सीसीएल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद मौके से वाहन चालक तत्काल भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर वारदात स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम हेतु अस्पताल भेजने के बाद आगे की कार्रवाई में जुट गई है।[URIS id=8357]
मृतक की पहचान 40 वर्षीय पोटसो गांव निवासी अखिलेश्वर महतो के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह घर से रात 10 बजे सीसीएल अमलो में ड्यूटी के लिये निकला था व ड्यूटी खत्म कर घर वापसी के वक्त किसी अज्ञात वाहन ने उन्हेें कुचल दिया, जिससे उन्होंने ऑन द स्पाॅट दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि सूचना के उपरांत डुमरी विधायक जगरनाथ महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे व उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने हेतु आश्वासन किया।