26 मई को कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, कई के समय में फेरबदल

रांची: रांची डिवीजन के सिल्ली और मुरी स्टेशन के बीच सब-वे निर्माण के लिए ट्रैफिक कम पावर ब्लॉक लिया गया है। जिसके वजह से 26 मई को 10 ट्रेनें रद्द की गयीं है। चार ट्रेनों के समय भी बदले गये हैं। वहीं, दो ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की गयी हैं। इसके अनुसार 26 मई को बोकारो स्टील सिटी रांची पैसेंजर, रांची- बोकारो स्टील सिटी पैसेंजर, खड़गपुर- गड़बेता- रांची मेमू ट्रेन, रांची- गड़बेता- खड़गपुर मेमू ट्रेन, धनबाद-रांची इंटरसिटी एक्सप्रेस, रांची-धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, देवघर-रांची एक्सप्रेस, रांची-देवघर एक्सप्रेस ट्रेन रद्द रहेगी।

[URIS id=8357]

इसके साथ ही पटना रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस मुरी तक आयेगी और मुरी से रांची के बीच रद्द रहेगी। वहीं, रांची से पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस मुरी से जायेगी और रांची से मुरी के बीच रद्द रहेगी। इसके साथ ही चार ट्रेन के समय में भी बदलाव किया गया है। इनमें धनबाद-अल्लपुझा एक्सप्रेस धनबाद 10: 30 बजे के बजाय 13: 30 बजे ट्रेन छूटेगी। हटिया-आनंद विहार झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस को हटिया से 14:40 बजे के बजाय 15:40 बजे रवाना किया जायेगा। टाटानगर-हटिया पैसेंजर को 11:30 बजे के बजाय 12:45 बजे टाटानगर छोड़ने के लिए रिशेड्यूल किया गया है। इसके अलावा रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर को 12:30 बजे के बजाय 15रू 15 बजे रांची छोड़ने के लिए रिशेड्यूल किया गया है।

यह भी पढ़ें:

https://samridhjharkhand.com/influence-of-new-tribal-face-in-dumka

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More