रसोइया की संदिग्ध अवस्था मौत, आक्रोशित लोगों ने होटल में की तोड़- फोड़

बगोदर : थाना के झरीपुल में स्तिथ नागराज होटल के रसोइया की मौत संदिग्ध अवस्था में होने का मामला प्रकाश में आया है। घटना मंगलवार की देर रात दो से तीन बजे के आस- पास की है। इस संबंध में बताया जा रहा है कि होटल के रसोइया बगोदरडीह निवासी भरत यादव (53 वर्ष ) जो पिछले दस सालों से झरी पुल स्थित नागराज होटल में रसोइया के बतौर काम कर रहा था।
हर दिन की तरह मंगलवार को भी वो होटल में ही काम करके खाने पीने के बाद सोने चला गया। जहां सुबह होटल के ही एक कर्मी के द्वारा जब उसे जगाया गया तो वो नहीं जाग। रसोइया की स्थिति को नाजुक देखते हुए इसकी सूचना होटल के मालिक अभय भगत को दी गई।
[URIS id=8357]
होटल मालिक ने रसोइया के पुत्र के साथ अपने होटल पहुंचा और उसे इलाज के लिए बगोदर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गया। जहां चिकित्सकों ने रसोइया को मृत घोषित कर दिया। होटल मालिक शव को लेकर उसके गांव पहुचें। जिससे आक्रोशित मृतक रसोइया के परिजन ने भरत यादव की हत्या की बात कहकर चीख़ने चिलाने लगे। ग्रामीण भी आक्रोशित हो गए।
https://samridhjharkhand.com/today-the-night-of-uncomfortable-doom-tomorrows-decision-clock-administration-ready
आक्रोशित लोगों ने होटल में की तोड़- फोड़:
घटना के बाद आक्रोशित लोग शव को लेकर होटल पहुंचे। जमकर ग्रामीणों ने हो हंगामा किया। इस दौरान होटल में तोड़ फोड़ भी किया। होटल में रखे कुर्सी, टेबल, शीशे को भी तोड़ फोड़ किया गया। घटना की सूचना बगोदर पुलिस को मिलते ही थाने के सअनि अजय कुमार सिंह समेत पुलिस बल के जवान पहुंचे। मामले को शांत कराया। वहीं देर शाम फिर एक बार जीटी रोड को जाम कर दोषी पर कार्यवाही की मांग की जाने लगी। तब स्थानीय पूर्व विधायक विनोद सिंह व बगोदर पुलिस के सहयोग से मामले को शांत कराया। इधर थाना प्रभारी नवीन सिंह ने कहा कि मृतक के परिजनों के द्वारा आवेदन दिए जाने के बाद कार्यवायी की जाएगी। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए गुरुवार को भेजा जाएगा।
https://samridhjharkhand.com/counting-from-8-oclock-in-chakravyuh-security-khyangte


