मतगणना की तैयारियां पूर्ण, अब 23 का है सभी को इंतजार

स्टेट ब्यूरो: झारखंड की राजधानी रांची में मतगणना को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी कर ली गयी है, आठ बजे मतगणना शुरू होगी। अनुमान है, कि साढ़े नौ बजे तक रूझान आ जाएंगे। लोकसभा चुनाव की मतगणना 23 मई को होगी। प्रत्याशियों के यहां भी मतगणना को लेकर एजेंटों को टिप्स दिए जा रहे हैं। प्रत्याशियों ने वीवीपैट मशीन से जांच के लिए अलग से एजेंट बनाये हैं। प्रशासन का दावा है, कि मतगणना की तैयारियां पूरी है। वीवीपैट की पर्चियों व ईवीएम के वोटों के मिलान की भी पारदर्शी व्यवस्था की गयी है।
मतगणना विधानसभावार होगी, सभी विधानसभा क्षेत्र की मतगणना अलग-अलग हॉल में की जाएगी। इस दौरान 17 से 24 राउंड तक वोटों की गिनती होगी। मतगणना को लेकर सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। स्ट्रांग रूम में अर्द्धसैनिक बल लगाए गए हैं। सबसे कम 16 राउंड की गिनती रांची विधानसभा की होगी, जबकि सर्वाधिक 21 राउंड कांके विधानसभा के वोटों की गिनती की जाएगी। बता दें कि सबसे पहले पोस्टल मत पत्रों की गिनती होगी व इसके बाद विधानसभा वार वोटों की गिनती शुरू होगी।
[URIS id=8357]



