राजेश हत्याकांड: एक ही परिवार के सात लोगों को उम्रकैद

गिरिडीह: जिले के चर्चित राजेश यादव हत्याकांड में सोमवार को जिला जज कुमार दिनेश की अदालत ने हत्या में शामिल एक ही परिवार के सात लोगों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई। इसके अलावे अदालत ने हत्यारों पर 25-25 हजार रुपए जुर्माना भी लगाया है। सजा पानेवालों के नाम सचिन यादव, विक्की यादव, चीकू यादव, संजय उर्फ बाबू यादव व पुड़िया यादव, तितु यादव हैं।
गौरतलब है कि अभियुक्त सचिन यादव घटना के बाद से ही जेल में बंद हैं, जबकि बाकि अन्य छह लोग जमानत पर बाहर थे। गुरुवार को सातों अभियुक्तों को अदालत ने दोषी करारते हुये सभी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर सेंट्रल जेल गिरिडीह भेज दिया था। आज कड़ी सुरक्षा में इन सभी को सजा सुनाने के लिये जेल से अदालत लाया गया। अभियोजन पक्ष ने जहां सातों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की, वहीं बचाव पक्ष ने कम से कम सजा देने की अपील की। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने सभी को उम्रकैद दे दिया। इस मामले में एपीपी मनोज सिंह व अधिवक्ता अजय कुमार सिन्हा मंटू ने गवाहों का परीक्षण कराने के साथ बहस किया था, जबकि बचाव पक्ष से अधिवक्ता भरतनाथ सिंह सहित कई अन्य वकीलों ने पैरवी की। बताते चलें कि विदित हो कि 27 मार्च 2013 को शहर के स्टेशन रोड स्थित अंटा बंगला मैदान में राजेश यादव की बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया गया था। इलाज के दौरान रिम्स में उसकी मौत हो गयी थी। पूर्व में हुई मारपीट का बदला लेने के लिए यह हत्या की गयी थी।
[URIS id=8357]



