मजदूरों का काम बंद, हड़ताल पर डटे

बगोदर: बगोदर थाना क्षेत्र की दोंदलो पंचायत के ढिबरा निवासी खिरोधर महतो की मौत बीमारी से पश्चिमी अफ्रीका के सिएरा लियोन में हो गई थी, जहां मजदूरों ने उनके शव को भेजने व मुआवजा देेने की मांग को लेकर जोरदार आंदोलन किया। वे अभी भी काम को बंद कर हड़ताल पर डटे हैं। गौरतलब है कि सभी मजदूर कल्पतरू कंपनी की टावर लाइन में काम करने वाले हैं। इसी कंपनी में खिरोधर भी काम करता था। बताया जाता है कि इन मजदूरों को ही स्थानीय ठेकेदार के द्वारा उक्त कम्पनी में काम दिलाने के लिए ले जाया गया था व मजदूरी के रूप में 20 से 25 हजार देने की बात भी कही गई थी। [URIS id=8357]
अपने वतन से अच्छा कोई देश नहीं: दुलारचंद
रोजी-रोटी की तलाश में दूसरे प्रदेश व विदेश जानेवाले युवकों की मौत होने का सिलसिला नहीं थम रहा है। चंद पैसे की लालच में ही पश्चिमी अफ्रीका के सिएरा लियोन से एक सप्ताह पहले लौटे प्रवासी भारतीय दुलारचंद की आंखे आपबीती बताते समय नम हो गई। कहा कि मैं भी अच्छे पैसे की लालसा को लेकर विदेश गया, लेकिन वहां पर जिल्लत भरी जिंदगी हैं कल्पतरू ट्रांसमिशन लाइन कंपनी में हमलोगों का शोषण होता था। न समय पर पेमेंट मिलता था, न खाना अच्छा नसीब होता है। 16 से 17 घंटे तक जीतोड़ काम लिया जाता है। वेतन भी कम दिया जाता है, जिससे मैं बीमार पड़ गया व मुझे मलेरिया हो गया। करीब नौ दिनों तक बेहोश था। अच्छे से इलाज नहीं होने पर मैं किसी तरह दबाव व ठीक होने के नाम पर पूना पहुँचा, फिर घर पहुँच गया। कल्पतरु कंपनी में झारखंड के बोकारो, हजारीबाग, गिरिडीह समेत कई जगह से मजदूर काम कर रहे हैं।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More