स्टेट ब्यूरो: लोकसभा चुनाव- 2019 के अंतिम चरण के चुनाव संताल के तीन लोस क्षेत्रों में होना है और इसे लेकर एक-दूसरे पर तीखे प्रचार वार का आगाज हो चुका है। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सोमवार को झामुमों को आड़े हांथो लेते जोरदार हमला बोला, कहा झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन व उनके पुत्र हेमंत सोरेन ने पिछले 40 साल ने भोले-भाले संताली आदिवासियों को ठगने का काम किया है।
राजमहल लोस के मिर्जा चौकी में भाजपा प्रत्याशी हेमलाल मुर्मू के समर्थन में वोट मांगने के क्रम में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि शिबू सोरेन को दिशोम गुरु बना दिया गया व सीधे-साधे आदिवासी समाज के लोग झामुमो व शिबू सोरेन की वोट पेटी भरते रहे। इधर झामुमो आदिवासियों को तनव्रम ठगने का कार्यक्रम जारी रखा। अन्यथा वो कौन सी वजह थी, कि संताल का विकास नहीं हो सका। झामुमो ने संताल के गांव, गरीब, आदिवासियों, दलितों, शोषितों की समृद्धि के लिए विकास पर ध्यान नहीं दिया। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद को आदिवासियों के हिमायती कहते हैं। बरहेट का विधायक बन कर कौन-कौन से विकास कार्य किए बताएं ? उन्होंने शिबू सोरेन और हेमंत सोरेन पर सीएनटी-एसपीटी एक्ट का उल्लंघन कर आदिवासियों की जमीन अपने नाम करने का आरोप लगाया। कहा कि दस वर्ष तक जेएमएम केंद्र सरकार का हिस्सा रह चुका है। शिबू व हेमंत झारखंड सरकार का नेतृत्व भी कर चुके हैं। बावजूद विकास के घोटाले पर ध्यान केंद्रित किया। [URIS id=8357]
रघुवर ने कहा कि वे बांटने की राजनीति पर विश्वास नहीं करते हैं। कहा कि भाजपा प्रदेश व देश के हर वर्ग के विकास को लेकर अपना राजनीतिक कार्य आगे बढ़ाती है। संताल परगना की संस्कृति को अक्षुण्ण रखने के लिए माघी पूर्णिमा और लुंगुबुरु को राजकीय मेला का दर्जा दिया गया है। संताल की ओल चिकि भाषा को कक्षा 1 से 5 तक लागू किया गया। क्यों नहीं खुद को आदिवासियों के हिमायती बताने वालों ने यह पहल की। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार संताल व यहां के लोगों का पूर्ण विकास चाहती है व इसी दिशा में अपना कार्य आगे बढ़ा रही है।
बरहेट में बोले रघुवर,
कंबल ओढ़कर घी पी रहे जेएमएम नेता
सीएम रघुवर दास अपने चुनावी सभा के दौरान आज बरहेट में कहा कि खुद आदिवासियों के जमीन छीननेवाले जेएमएम नेता कह रहे हैं, कि भाजपा जमीन लेगी। कहा कि झामुमो चाहती है, कि उसकी दुकानदारी चलती रहे, लेकिन प्रदेष में सजगता आये व अपके बच्चे पढ़े, ऐसा नही चाहती।
श्री दास ने लोगों से आहवान किया कि खुद को आदिवासी हितैषी कहने वाले जेएमएम के चरित्र को आप समझें। चुनाव से ठीक पहले अदृश्य शक्ति और विपक्ष के लोग भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार करते हैं, कि भाजपा की सरकार आएगी तो आपकी जमीन छीन लेगी। लेकिन साढ़े 4 साल में ऐसा नहीं हुआ। यही कर जेएमएम, कांग्रेस और अदृश्य शक्ति के लोग संताल परगना के विकास को रोककर रखा है। संताल परगना में बीते साढ़े 4 साल में जो कार्य हुए हैं। वो पहले भी हो सकते थे। लेकिन जिन्हें राज्य के विकास से सरोकार नहीं वो भला क्यों करें विकास। उन्होंने इस दौरान भाजपा प्रत्याशी के लिये वोट मांगे।