डायनामाइट विस्फोट में पिता- पुत्र के परखच्चे उड़े, पत्नी सहित दो घायल

- शव क अवशेष सौ फीट दूर जाकर गिरे
गांडेय( गिरिडीह ): प्रदेश के गिरिडीह जिला अंतर्गत गांडेय के पंदनाटांड गांव में बाइक की डिक्की से डायनामाइट व डेटोनेटर निकालने के क्रम में हुये जोरदार विस्फोट में तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मरनेवालों में बरमसिया निवासी सिराज अंसारी (35), पंदनाटांड निवासी जब्बार मियां (45) व जब्बार मियां के पुत्र शोएब (12) शामिल हैं। विस्फोट में जब्बार की पत्नी शहजादी बीबी, इंदिया बीबी व एक अन्य महिला गंभीर रुप से शामिल हैं।
घायलों का इलाज गिरिडीह में किया जा रहा है। इस बाबत पंहुचे पांडेय थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह अपनी टीम के साथ तहकीकात में जुट गये हैं। मौके पर ही शवों के बिखरे अवशेषों को एकत्रित करवाया जा चुका है। जानकारी के अनुसार पंदनाटांड निवासी जब्बार अंसारी के मनरेगा कूप में पत्थर को तोड़ने हेतु डायनामाइट से विस्फोट कराना था, कुंआ में विस्फोटक लगाने हेतु सिराज अपने मोटरसाइकिल की डिक्की में डायनामाइट लेकर जब्बार के घर के पास पहुंचा।
[URIS id=8357]

