जनता जमकर मतदान करेगी: दीपक

रांची: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि कल 12 मई को होने वाले चुनाव में मतदाता भारी मतदान करेंगे। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर, सिंहभूम, धनबाद और गिरिडीह की जनता जागरुक हैं। पिछले चरणों में भी तपती धूप में जिस तरह से जनता ने उत्साह दिखाया है, वह कायम है। इस चरण में कांग्रेस व अन्य विपक्षी नेताओं ने जिस तरह बदजुबानी भाषा का इस्तेमाल किया है उसका भी हिसाब जनता चुकाएगी। श्री प्रकाश ने कहा कि झारखंड की जनता एक मजबूत सरकार के पक्ष में खड़ी है और देश में फिर एक बार मोदी सरकार बन रही है।
[URIS id=8357]




