सुखदेव ने जनता का आभार प्रकट किया

लोहरदगा: लोकसभा के प्रत्याशी सुखदेव भगत ने किस्को प्रखंड के विभिन्न गांव का दौरा कर प्रखंड की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा की क्षेत्र की जनता ने खुलकर कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान किया है कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है और इसका सारा श्रेय पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ साथ क्षेत्र की जनता का है सर्वप्रथम उन्होंने कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की उसके उपरांत नीनी, नारी, नावाडीह ,कसीया डी कोचा और सेमर डी के जनता से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया इसी बीच ग्राम पटिया टोली एवं कसीया डी में दुर्घटना का शिकार मृत कांग्रेसी कार्यकर्ता के परिवार से मिलकर शोक सवेदना प्रकट की लंबे समय से बीमार चल रहे बाला टोली निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी समीद खान से मुलाकात की इस अवसर पर उनके साथ जिला कांग्रेस अध्यक्ष साजिद अहमद चंगू समूल अंसारी नईम जकरिया सनीचर उरांव दयानंद उरांव परवेज आलम नसरत अंसारी लुईस टोप्पो उल्फत अंसारी राजेंद्र यादव सोमरा लाकड़ा खुदी अंसारी मान वेल लकड़ युनूस अंसारी इसराइल अंसारी आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More