चाईबासा: लोकसभा चुनाव को लेकर झामुमो के नगर इकाई की बैठक स्थानीय रवींद्र भवन में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए झामुमो के केंद्रीय महासचिव सह नगर परिषद अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि सिंहभूम संसदीय क्षेत्र से महागठबंधन के प्रत्याशी गीता कोड़ा की जीत सुनिश्चित करने के लिए झामुमो सघन काम करेगी। झामुमो के एक-एक कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ इसमें सहयोग करेगें। ठाकुर ने कहा कि भाजपा ने जन आकांक्षाओं के अनुरूप काम नही किया। मिथिलेश ठाकुर ने भी इस दौरान अपनी बातें रखी।
बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा, पूर्व विधायक सुखराम उरांव, उपाध्यक्ष डोमा मिंज, सोनाराम देवगम, त्रिशानु राय, राहुल तिवारी, मो फिरोज,शुभाष मिश्रा, संचु तिर्की, एजाज खान, पवित्र भट्टाचार्य, तपन कुमार मित्रा, सुशील सिंह,दीपक खिरवाल, राजीव विश्वकर्मा, अनिल लकड़ा ,अर्जुन बानरा, मनोज ठाकुर आदि उपस्थित थे।