प्रदीप यादव इस्तीफा दें: भाजपा

रांची: भाजपा ने झाविमो के प्रधान महासचिव और गोड्डा संसदीय सीट से उम्मीदवार प्रदीप यादव पर झाविमो की ही एक महिला पदाधिकारी ने कथित रूप से छेड़खानी करने का आरोप लगाये जाने के बाद बीजेपी ने उनसे इस्तीफा देने की मांग की है। बीजेपी प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा कि महिला के लगाए आरोप काफी संगीन हैं। श्री शाहदेव ने कहा कि ऐसे में प्रदीप यादव को झाविमो से बाहर कर देना चाहिए। कहा कि राजनीति के उच्च आदर्शों का तकाजा यही है कि इन आरोपों के आधार पर यादव को अविलंब पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया जाय।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More