मसूद को अंर्तराष्‍ट्रीय आतंकी घोषित करने पर भाजपा में जश्न

रांची: अजहर मसूद को अंतरराष्‍ट्रीय आतंकी घोषित करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में जश्‍न मनाया। मौके पर कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाये व एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। पार्टी ने कहा कि इस मुद्दे विश्‍वमंच से मिला भारत को समर्थन पीएम मोदी की नीतियों की जीत है।
प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश ने कहा कि मोदी सरकार लगातार मसूद को अंर्तराष्‍ट्रीय आतंकी घोषित कराने के लिए कई स्‍तरों पर प्रयासरत थी। इसी प्रयास से उसे संयुक्‍त राष्‍ट्र संघ ने अंतरराष्‍ट्रीय आतंकी घोषित किया। इससे मोदी है तो मुमकिन है का नारा भी चरितार्थ हो गया। मौके पर पूर्व प्रदेश प्रवक्‍ता प्रेम मित्‍तल, हेमंत दास, रविनाथ किशोर, संजय जायसवाल, तारिक इमरान, डॉ उमाशंकर केडिया, चंद्रप्रकाश, विनोद साहू, संध्‍या सिंह, रागिनी सिन्‍हा, प्रदीप सिन्‍हा, सतीश सिन्‍हा, देवेंद्र प्रकाश, जोगेंद्र लाल, नीरज सिंह, पंकज साहू, रमेश पुष्‍कर सहित कई लोग शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More