हाईकोर्ट को मिले दो स्थाई जज

रांची: झारखंड हाई कोर्ट के दो जजों ने शुक्रवार को शपथ ग्रहण किया। जज विवि मंगल मूर्ति और जस्टिस अनिल कुमार चौधरी ने स्थायी जज के रूप में शपथ लिया। झारखंड उच्च न्यायालय के व्हाइट हॉल में चीफ जस्टिस अनिरुद्ध बॉस के द्वारा इन दोनो जजों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इन दो जजों के शपथ दिलाने के बाद रांची हाई कोर्ट में स्थाई जजों की संख्या अब 19 हो गई हैं। बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट में 25 जजों की आवश्यकता है। अर्थात झारखंड उच्च न्यायालय को 6 जजों की आवश्यकता और है। बहरहाल हाईकोर्ट को दो और स्थाई जज मिलने से कोर्ट में उत्साह का माहौल नजर आया।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More