डॉ. के.के सिन्हा के निधन पर नेताओं ने जताया दुःख

पूर्वी भारत के सुप्रसिद्ध मस्तिष्क एवं स्नायु रोग विशेषज्ञ डॉ.के.के.सिन्हा के निधन से मर्माहत हूँ। डॉ.सिन्हा के निधन से चिकित्सा जगत को अपूर्णीय क्षति हुई है। दुःख के इस घड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा महापरिवार स्व. डॉ. सिन्हा के परिजनों के साथ है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।
-शिबू सोरेन
सुप्रसिद्ध मस्तिष्क एवं स्नायु रोग विशेषज्ञ डॉ.के.के.सिन्हा के निधन से शोकाकुल हूँ। डॉ.सिन्हा की ख्याति पूरे पूर्वी भारत मे मूर्धन्य चिकित्सक के रूप में थी। दुःख के इस घड़ी में झारखंड मुक्ति मोर्चा स्व.डॉ.सिन्हा के परिवार जनों के साथ है। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।
-हेमन्त सोरेन
झारखंड के प्रख्यात न्यूरो फिजिशियन डा0 के0 के0 सिन्हा का निधन केवल झारखंड राज्य ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। इनका जाना चिकित्सा जगत के लिए भी भारी क्षति है। इनके निधन से मर्माहत हूं। हमारी ओर से धरती के इस भगवान को भावभीनी श्रद्धांजलि !
-बाबूलाल मरांडी
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More