आउटसोर्सिंग में डूबे युवक का शव बरामद

धनबाद : एनडीआरएफ की टीम ने बंद पड़े आउटसोर्सिंग में डूबे युवक के शव को 48 घंटे बाद सफलतापूर्वक खोज निकाला, मालूम हो कि मंगलवार की सुबह से ही एनडीआरएफ की टीम शव को ढूंढ़ने में लगी थी। लगातार सातवीं बार की कोशिश में एनडीआरएफ के गोताखोरों को ये सफलता मिली।
एनडीआरएफ टीम के गोताखोर जवान ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि लगातार कड़ी मशक्कत के बाद शव को निकाल पायें हैं। आमतौर पर ऐसा नहीं होता है, खदान होने के कारण शव को निकालने में काफी मुश्किलें आई। जहां भी अंदर जा रहे थे वहां का पत्थर धंस रहा था और शव पत्थर में जा फंसा था। खोज के दौरान जवानों को कुछ चोटें भी आई मगर उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आखिरकार 3 घंटे की लगातार मेहनत के बाद शव को निकालने में कामयाबी हासिल हुई। गोंडीडीह पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
गौरतलब है कि 48 घंटे पहले मृतक अलमाज शेख अपने चार दोस्तों के साथ बंद पड़े आउटसोर्सिंग खदान में नहाने के लिए उतरे थे जिसमें से उनके 4 साथी तो बाहर निकल आए मगर अलमाज शेख पानी में ही फंसा रहा जिससे उसकी मृत्यु हो गई और तब से उसका शव पानी के अंदर ही दबा रहा। 48 घंटे के बाद कड़ी मशक्कत से एनडीआरएफ की टीम ने शव को बाहर निकाला।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More