सब मिलकर मतदान करें

सब मिलकर मतदान करें
****
लोकतंत्र की लाज बचाने !
वालों की पहचान करें !!
घर से निकलें बाहर आएँ !
सब मिलकर मतदान करें !!
***
अपने अधिकारों की खातिर !
हम सबको लड़ना होगा !!
चाटुकारिता औ’ लालच से !
दूर सदा रहना होगा !!
चोर उच्चकों से क्या डरना !
आओ हम ऐलान करें !!
घर से निकलें बाहर आएँ !
सब मिलकर मतदान करें !!
**
मूलभूत आवश्यकताओं !
पर जो हर पल काम करे !!
उसे बनाएँ अपना मुखिया !
जो न कभी आराम करे !!
देश को सबसे पहले पूजे !
उसका हम सम्मान करें !!
घर से निकलें बाहर आएँ !
सब मिलकर मतदान करें !!
*
संसद की गरिमा को जो भी !
धूमिल धूसरित करता है !!
राष्ट्रहित में उसे नकारें !
जो भ्रष्टों पे मरता है !!
कोई भी प्रश्नों का मिलकर !
चलिए हम निदान करें !!
घर से निकलें बाहर आएँ !
सब मिलकर मतदान करें !!
**
गीतकार राकेश नाज़ुक
रामगढ़, झारखंड
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More