रांची: मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि पलामू के लाल लेफ्टीनेंट अनुराग शुक्ल की शहादत पर राज्य को गर्व है। मृतक के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हुए उन्होंने कहा कि शहीद शुक्ल ने कर्तव्य निवर्हन के दौरान अदम्य साहस का परिचय देकर सैन्य परंपरा का मान बढ़ाया है।
उन्होंने ट्रेनिंग के दौरान डिग्गी में डूब रहे तीन जवानों की जान बचाने के लिए अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर झारखंड को गौरवांवित किया है। इस दुख की घड़ी में राज्य की सवा तीन करोड़ जनता शहीद के परिवार के साथ खड़ी है। सरकार उनके सम्मान में कोई कसर बाकी नहीं रखेगी।