Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मतदाता सूची पुनरीक्षण की समीक्षा की

समाहरणालय में अधिकारियों संग फॉर्म-6 संग्रहण की समीक्षा करते पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत।

पलामू: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में योग्य नागरिकों से फॉर्म-6 संग्रहण कार्य की जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने आज समाहरणालय सभागार में समीक्षा की। बैठक में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में फॉर्म-6 संग्रहण की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों से अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गयी।

समीक्षा के दौरान बताया गया कि जिले में कुल 1,19,943 योग्य मतदाताओं से फॉर्म-6 संग्रहण किए जाने का लक्ष्य निर्धारित है। इसके विरुद्ध अब तक 51,781 योग्य मतदाताओं से फॉर्म-6 का संग्रहण किया जा चुका है, जबकि 68,162 योग्य मतदाताओं से फॉर्म-6 का संग्रहण किया जाना शेष है।

उपायुक्त श्री शेखावत ने फॉर्म-6 संग्रहण की प्रगति पर चिंता जताते हुए संबंधित पदाधिकारियों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि SIR के तहत कोई भी योग्य नागरिक मतदाता सूची में पंजीकरण से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करते हुए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य में तेजी लाई जाये।

बैठक में कुछ विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) सभागार में उपस्थित रहे, जबकि कुछ ERO के साथ-साथ सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) वर्चुअल माध्यम से बैठक में जुड़े। बैठक में SIR के तहत फॉर्म-6 संग्रहण कार्य को निर्धारित समयावधि में पूरा करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

लेखक के बारे में

By Ajeet Kumar Pathak

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More