रांची: समागम फाउंडेशन की ओर से कांके पीपर कोचा में महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया गया, समागम फाउंडेशन के अध्यक्ष जनक नायक ने कहा कि हर साल महिलाओं के बीच साड़ियों का वितरण किया जाएगा।
कहा कि गरीबों को उनका हक बिना मांगे मिलना चाहिए साड़ी मिलने पर महिलाओं ने अपनी खुशी का इजहार किया सबके चेहरे खिले खिले नजर आए, जनक नायक ने कहा हर खुशी के मौके पर गरीबों को याद करना चाहिए इससे इंसान के गम कम होते हैं और सामाजिक कामों से खुशी व सुकून मिलते हैं , इस मौके पर अध्यक्ष जनक नायक, राम नायक, रमेश, जुंको सोनू लोहार राजू लोहार आदि मौजूद थे।