रांची: प्रदेश कांग्रेस कमिटी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी ने गुरूवार को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने हेतु लोकसभावार प्रभारी मनोनित किया है। इन सभी का काम महागठबंधन दलों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित कराना होगा।
बनाये गये प्रभारियों में रांची से हाजी अख्तर, खूंटी से अजय केरकेट्टा, लोहरदगा से महमूद अली, चाईबासा से साबीर अहमद उर्फ लाल बाबू, हजारीबाग से तारिक अनवर, चतरा से शकील अहमद खान, धनबाद से सराफत अंसारी, कोडरमा से साबीर वारसी, गिरिडीह से सद्दाम हुसैन, पलामू से गुलेरज अंसारी, जमशेदपुर से सफकत अंसारी, गो्डडा से इकराम अंसारी के शामिल हैं।