खोरीमहुआ: कलशयात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ

खोरीमहुआ: जमुआ प्रखंड क्षेत्र के सिहोडीह (कोदम्बरी) गांव में श्री- श्री 1008 श्री नवचण्डी महायज्ञ सह हनुमान एवं शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर विक्रम संवत 2076 के शुभ आगमन तथा नवरात्रा के पावन पर्व के साथ कलशयात्रा के साथ शनिवार को महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।
कलश यात्रा कार्यक्रम में 1200 सौ महिला व कुँवारी कन्याओं ने यज्ञ स्थल से कलश को लेकर यात्रा का शुभारंभ किया गया। जिसमें दूर- दूर से कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिला पुरुष और बच्चों ने भाग लेकर देवरी प्रखण्ड के बाकरगंज स्थित नावाआहार से मन्त्रोच्चारण के साथ कलश में जल भरा गया।
इस दौरान पूरा क्षेत्र में जय श्री राम और बजरंग बली के जयकारों से गूंजता रहा। कलश यात्रा मंदिर प्रागंण से निकल कर सिहोडीह, कोदम्बरी, हिरीडीह होते हुए कुल 04 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए गांव की तमाम गलियारों का भर्मण करते हुए पुन: मंदिर प्रागंण पहुंचा।
मौके पर यज्ञाचार्य भीम शास्त्री द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कराई गई। कलश यात्रा के दौरान तप्ति धूप ने करवट ली और झम- झम बारिश ने कलश यात्रा को मनोरम बना दिया। वहीं यात्रा समाप्त होते ही तेज हवाओं ने भी अपना रौद्र रूप का दर्शन कराते हुए। यज्ञ समिति के लोगों का चिंता बढ़ा दिया।
पर कुछ ही समय बाद मौसम सामान्य रूप में आकर यज्ञ को सफल बनाने में जुट गया। इस दौरान मौके पर यज्ञ समिति के सचिव रामकिशुन वर्मा ने बताया की महायज्ञ का चैत्र नवरात्रि दिन शनिवार 6 अप्रैल को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया है। जो 14 अप्रैल तक चलेगा।
महायज्ञ का आयोजन विश्व कल्याण और क्षेत्र की शांति और समृद्धि को लेकर किया गया है। अध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद वर्मा ने बताया की महायज्ञ में वृंदावंन से कथा वाचिका पूज्या जया किशोरी जी और बनारस से पंडित अच्युतानंद पाठक प्रवचनकर्ता का आगमन हुआ है। महायज्ञ को लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है।
मौके पर जमुआ विधायक केदार हाजरा, धनवार विधायक राजकुमार यादव, यज्ञ समिति के अध्यक्ष दीनदयाल प्रसाद वर्मा, सचिव रामकिशुन प्रसाद वर्मा, कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद वर्मा, महेंद्र प्रसाद वर्मा, राजेन्द्र कुमार वर्मा, रामदेव प्रसाद वर्मा, कुलीन प्रसाद वर्मा, प्रदीप प्रसाद वर्मा, बिनोद प्रसाद वर्मा, जय नारायण वर्मा, सुनील वर्मा, कैलाश वर्मा, पंकज वर्मा, प्रकाश वर्मा, सीताराम, दर्शन महतो, मुखिया चमेली देवी, रीना वर्मा, सोनी देवी , ममता वर्मा, उर्मिला वर्मा सहित हजारों की संख्या में महिला पुरुष व बच्चे कलशयात्रा में शामिल थे।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More