लोग बोले- इसके लिए हिम्मत चाहिए
नई दिल्ली : देश के सबसे कठिनतम माने जाने वाले एग्जाम UPSC की फाइनल परीक्षा में जयपुर के कनिष्क कटारिया ने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक लाने वाले शख्स बने. कनिष्क ने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया टॉप किया है. वह अपने पिता को अपना आदर्श मानते हैं. कनिष्क राजस्थान के जयपुर के रहने वाले हैं। कनिष्क कटारिया ने न्यूज एजेंसी से कहा कि वे पैरेंट्स, बहन के साथ-साथ गर्लफ्रेंड को मदद और मोरल सपोर्ट करने के लिए धन्यवाद देते हैं. अपनी सफलता में गर्लफ्रेंड को भी क्रेडिट दिया है. उन्होंने बताया कि मेरी गर्लफ्रेंड सोनल चौहान ने तैयारी में मेरी काफी मदद की और सफल इंसान के पीछे कहीं न कहीं महिला का योगदान होता है. बातचीत में कनिष्क ने कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वो परीक्षा में टॉप करेंगे। उन्होंने कहा, “पेपर और इंटरव्यू अच्छे हुए थे और यह मेरा पहला प्रयास था लेकिन टॉप करूंगा ये उम्मीद नहीं थी।”
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसे ऐतिहासिक करार दिया है. कई यूजर्स ने कमेन्ट करते हुए लिखा कि ऐसा पहली बार है, जब कोई यूपीएसएसी टॉपर अपनी गर्लफ्रेंड को खुलकर क्रेडिट दे रहा है.
कौन हैं कनिष्क कटारिया
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2018 में IIT बॉम्बे से बीटेक (कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग ) करने वाले कनिष्क कटारिया ने टॉप किया है. कनिष्क ने पहले ही प्रयास में ऑल इंडिया टॉप किया है. कनिष्क ने बताया कि उन्होंने 2017 से परीक्षा की तैयारी करना शुरू किया था.
कनिष्क ने कहा, बीटेक करने के बाद मैंने ढाई साल जॉब की। एक साल बैंगलोर में काम किया। विदेश में भी मैंने जॉब की। सिविल सेवा परीक्षा में मैं इसलिए आया क्योंकि मुझे सैटिफैक्शन चाहिए था। पहले की जॉब में मुझे अच्छा पैकेज तो मिल रहा था लेकिन जॉब सैटिसफैक्शन नहीं। इस बारे में मैंने अपने पिता से भी बात की। वह भी सिविल सेवा से जुड़ी सर्विसेज में हैं। कनिष्क ने बताया कि परीक्षा में ऑप्शनल विषय मैथेमेटिक्स उनका विषय रहा।
शुक्रवार को घोषित नतीजों में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में IAS के लिए 180, IFS के लिए 30, IPS के लिए 150, सेंट्रेल सर्विसेज ग्रु ए के लिए 384 और Group B सेवाओं के लिए 68 उम्मीदवारों का चयन हुआ है।