राजद ने महागठबंधन को किया तार- तार : केएन त्रिपाठी

चतरा : महागठबंधन से अलग राह पर चल रहे राजद पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए हैं। कांग्रेस प्रत्याशी मनोज यादव के नामांकन में शिरकत करने चतरा पहुंचे कांग्रेसी नेता सह सूबे के पूर्व श्रम मंत्री केएन त्रिपाठी ने राजद को आड़े हाथों लेते हुए महागठबंधन धर्म को तार- तार करने का आरोप लगाया है। पूर्व मंत्री ने कहा है कि जिस पार्टी के वर्तमान व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समेत पूर्व विधायक जिसकी क्षेत्र में पकड़ मजबूत थी ने पार्टी छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।
[metaslider id=4421]

 

उसे अपनी हैसियत के अनुरूप चुनाव में महागठबंधन का पालन करना चाहिए था। उन्होंने बिहार के नेता प्रतिपक्ष राजद नेता तेजस्वी यादव के चतरा में दोस्ताना संघर्ष के बयान का खंडन करते हुए कहा कि जिस तरह राजद पलामू में कांग्रेस को समर्थन दे रही है। उसी तरह महागठबंधन के तहत चतरा को मिले सीट पर राजद को कांग्रेसी प्रत्याशी का समर्थन करना चाहिए। क्योंकि चतरा लोकसभा सीट से विगत कई वर्षों से कांग्रेस चुनाव लड़ते आ रहा है और अच्छी स्थिति में रहा है। उन्होंने कहा है कि यह कांग्रेस पार्टी की पारंपरिक सीट रही है।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More