बीजेपी, आजसू का गठबंधन दलों का नहीं दिलों का है: सीएम

रांची : लोकसभा चुनाव 2019 को देखते हुए अब सभी पार्टियां रेस हो चुकी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के पश्चात सीएम रघुवर दास ने मीडिया को सम्बोधित करते हुए कहा कि NDA, आजसू, लोजपा का गठबंधन दलों का नहीं बल्कि दिलों का गठबंधन है, जबकि महागठबंधन मिलावट वाला है, उलझनों वाला है।
मुख्यमंत्री श्री दास ने कहा कि गठबंधन को और मजबूती देने के लिए जिला स्तर एवं प्रखण्ड स्तर पर एनडीए की बैठक की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर 11 और 16 अप्रैल को प्रखंड स्तर की बैठक होगी। बैठक में चुनाव को लेकर रणनीति को अमलीजामा पहनाया जाएगा।
एनडीए के सभी कार्यकर्ता चुनाव के दौरान होने वाले सभी सभा में मौजूद रहेंगे। क्योंकि एनडीए के साथियों में असीम ऊर्जा और उत्साह है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखण्ड के सभी 14 सीटों पर एनडीए की जीत सुनिश्चित होगी। एनडीए ने यह संकल्प लिया है कि हम एकजुट होकर कार्य करेंगे और झारखंड की 14 लोकसभा सीट पर अपनी जीत दर्ज करेंगे।
एनडीए की इस बैठक में बीजेपी अध्‍यक्ष लक्ष्‍मण गिलुआ, आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्‍यक्ष सुदेश महतो, झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास समेत लोकजनशक्ति पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष विरेंद्र प्रधान भी मौजूद थे।
Tags
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More