झारखंड पार्टी ने किया रांची, खुंटी, जमशेदपुर और लोहरदगा से उम्मीदवारों के नामों की घोषणा

  • रांची से परमेश्वर, खुंटी से अजय और जमशेदपुर से संतोष को पार्टी ने बनाया अपना उम्मीदवार
रांची: झारखंड पार्टी ने झारखंड के चार सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। गुरूवार को पार्टी के प्रधान महासचिव अशोक कुमार भगत ने रांची, खुंटी और जमशेदपुर सीटों के प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की। अशोक भगत ने बताया कि रांची से परमेश्वर महतो, खुंटी से अजय टोपनो एवं जमशेदपुर से संतोष कुमार पांडेय को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। झारखंड पार्टी लोहरदगा सीट से उम्मीवार मैदान में उतार रही है लेकिन लोहरदगा से उम्मीदवार कौन होगा इस पर मंथन चल रहा है। श्री भगत ने बताया कि इसके अलावे पार्टी वाम दलों को चार सीट हजारीबाग,  कोडरमा, राजमहल और धनबाद को समर्थन करेगी। दुमका से शिबू सोरेन का समर्थन करने का निर्णय लिया गया है।
महागठबंधन का कोई अस्तित्व नहीं:
झारखंड पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष स्लिेन होरो ने कहा कि झारखंड में महागठबंधन का कोई अस्तित्व नहीं है। झारखंड पार्टी, सीपीआई, सीपीएम महागठबंधन में नही हैं। फिर कैसे इसे महागठबंधन माना जा सकता है। जिनका खुद में एकजुटता नहीं हो सका वे दुसरों को क्या एकजुट करेंगें। कांग्रेस पार्टी छोटी आंदोलनकारी पार्टियों को बर्दाश्त नही करती है। वे हमेशा ऐसी पार्टियों को समाप्त करना चाहती है। यहां सिर्फ चार दलों में ही गठबंधन हुआ है।

 

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More