रामनवमी पर समिति करेगी विद्युत साज सज्जा

रांची : वैश्य चौधरी कल्याण समिति ने रामनवमी के लिए बैठक आयोजित की। इस बैठक में रामनवमी पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष पुतुल चौधरी ने बताया कि रामनवमी के पावन अवसर पर अलग अलग अखाड़ों से भव्य महावीरी झंडा निकाला जाता है। जिसे देखते हुए बिजली विभाग द्वारा बिजली काट दी जाती है, बिजली के नही होने पर राम भक्तो को परेशानी का सामना करना पड़ता है। अतः वैश्य चौधरी कल्याण समिति द्वारा जेनरेटर के माध्यम से सड़कों में स्ट्रीट लाइट उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। श्री चौधरी ने बताया की पिस्का मोड़ से लेकर न्यू मार्केट चौक तक लगभग तीन किमो के दायरे में विद्युत साज सज्जा की जाएगी। इसके अलावा रातू रोड, लाहकोठी में स्वागत शिविर का आयोजन किया जाएगा। जहाँ चना गुड़, शीतल पेय, पूरी सब्जी, बुंदिया, शरबत आदि का वितरण किया जाएगा। वहीं सेवा अवसर स्थल पर ही मुफ्त चिकित्सा शिविर भी लगाए जाएंगे।

[metaslider id=4421]

बैठक में संरक्षक विश्वनाथ चौधरी, रामेश्वर प्रसाद, कुलदीप नारायण चौधरी, शंभू प्रसाद चौधरी, पदाधिकारी अजय कुमार, संजीत चौधरी, देवेंद्र चौधरी, जितेंद्र चौधरी, अनिल चौधरी, पप्पू चौधरी, संतोष कुमार चौधरी, सुधीर चौधरी, सहित अपर बाजार बैंक कॉलोनी विकास नगर लालकोठी देवी मंडप से भी सैकड़ो सदस्य शामिल हुए।
लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More