रॉक शो करेगा मतदाताओं को जागरूक

रांची : सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी सम्बंध में विभिन्न कॉलेजों के प्रतिनिधियों एवं कॉलेज के छात्रों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें रॉक शो के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। बैठक के दौरान कार्यपालक दंडाधिकारी ने बताया कि आगामी 27 अप्रैल को संत जेवियर्स कॉलेज में रॉक शो का आयोजन होगा। इसमें रॉक बैंड्स के बीच प्रतियोगिता होगी। इसके माध्यम से वोटरों का मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके अलावे 25 अप्रैल को साइक्लोथॉन का आयोजन होगा. इसमें 18 वर्ष से अधिक आयु के युवा भाग ले सकेंगे. इसमें शामिल होने के लिये नि:शुल्क निबंधन कराया जायेगा।
मिशन है बड़ा, कम समय में करना है पूरा:
अपर समाहर्ता (नक्सल) और स्वीप कार्यक्रम के वरीय प्रभारी राजेश कुमार बरवार ने स्टूडेंट्स से कहा कि उनके पास अब समय कम है और मिशन बहुत बड़ा है। उन्होंने कहा कि वे मतदाता जागरूकता के लिए सिर्फ कैम्पस तक ही सीमित न रहें, बल्कि कॉलेज से बाहर भी आम लोगों को मतदान के लिए जागरूक करते रहें, ताकि कोई भी वोटर मतदान करने से वंचित न रह जाये। श्री बरवार ने कहा कि बेहतर कम्यूनिकेशन के लिए एक व्हाट्सअप ग्रुप बनेगा, जिसमें कैम्पस एम्बेस्डर के साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी होंगे।

[metaslider id=4421]

शार्ट फिल्म फेस्टिवल का भी होगा आयोजन:
बैठक में श्वेता वेद ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए शार्ट फिल्म फेस्टिवल का भी आयोजन किया जायेगा। इसमें 60 सेकेण्ड तक के वीडियो नॉमिनेट हो सकेंगे। स्टूडेंट्स इसे ग्रुप में या अकेले भी बना सकते हैं।  इसके लिए हर कॉलेज से 5 नॉमिनेशन लिए जायेंगे। कॉलेज एम्बेस्डर्स ने बताया कि कैंपस जागरूकता के तहत नुक्कड़ नाटक, कैंडल मार्च, रंगोली प्रतियोगिता और स्लोगन राइटिंग आदि का आयोजन किया जा रहा है।  श्वेता वेद ने कहा कि मतदाता जागरूकता के लिए आने वाले दिनों में हस्ताक्षर अभियान, निबंध प्रतियोगिता, इलेक्टोरल क़्विज, बाइक रैली, मानव श्रृंखला और विभिन्न खेलों का भी आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही एक प्रेस कांफ्रेंस कर पूरे आयोजनों के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। मीटिंग में आईआईएम रांची, संत जेवियर्स कॉलेज, झारखण्ड रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी, रांची यूनिवर्सिटी, मारवाड़ी कॉलेज, रांची वीमेंस कॉलेज, एसएस मेमोरियल कॉलेज और राम लखन सिंह यादव कॉलेज के विद्यार्थी मौजूद थे।

यदि आपके पास कोई खबर या स्पेशल story हो तो हमें वाट्सऐप 7367888882 या ई- मेल Samridhjharkhand@gmail.com करें।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More