रंगोली मिटाये जाने के बाद आक्रोशित छात्रों ने किया हंगामा
रांची: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी में तीन दिवसीय आवाह्न फेस्ट का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्रों ने रंगोली बनाकर डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को दिखाया। जिसे कुछ उपद्रवी छात्रों ने मिटाने की कोशिश की। इसी को लेकर यूनिवर्सिटी के छात्र छात्रायें आक्रोशित हो गए और हंगामा करने लगे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन द्वारा वीसी कार्यालय का घेराव किया गया। वीसी तुम शर्म करो, चूड़ी पहनकर आराम करो। जैसे नारे लगाते हुए छात्र वीसी के चैंबर में घुस गए एवं उसी स्थान पर धरने पर बैठ गए।
संगठन के नेता ने कहा डॉ. श्यामा प्रसाद यूनिवर्सिटी में सिर्फ जातिवाद के आधार पर राजनीति चल रही है। कुछ लोगों द्वारा महापुरुषों का अपमान किया जा है। जिसे हम बर्दाश्त नही करेंगे।
मालूम हो विगत कुछ दिनों पहले ही विश्वविद्यालय परिसर में ब्राह्मण आतंकवाद का नारा लगाया गया था। मामला बढ़ता देख, नारा लगाने वाले छात्र ने माफी मांग ली थी। लेकिन इस बार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद छात्र संगठन आर पार के मूड में दिखाई दे रहे हैं।
छात्रों ने कहा कि जिस छात्र ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर मिटाने का दुस्साहस किया है। उसे तुरंत बर्खास्त किया जाए। सबूत के तौर पर हमारे पास सीसीटीवी कैमरा का विजुअल है। जिसमें रंगोली हटाते हुए साफ दिख रहा है।
कमिटी बनाकर होगी करवाई:
यूनिवर्सिटी के कुलपति सत्यनारायण मुंडा ने इस सबंध ने कहा ऐसी जानकारी मिली है। जल्द ही कमेटी बनाकर इसकी जांच कराई जाएगी। जिसके बाद दोषियों को बख्शा नही जायेगा।