कोरोना की दोनों डोज लेने वालों पर ओमिक्रोन का नहीं पड़ेगा कोई असर : योगी आदित्यनाथ

सोनभद्र : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज पूर्व में ले ली है, उन पर कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रोन का कोई असर नहीं पड़ेगा। जिन्होंने एक डोज लिया है, वे दूसरी डोज जरूर लें, ताकि हम तीसरी वेब को आने से पहले ही रोक सकें। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को उत्तरप्रदेश के सोनभद्र में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे, इसी दौरान उन्होंने यह बात कही।


योगी आदित्यनाथ ने कहा, पहले की सरकार रामभक्तों पर गोली चलाती थीं, अब की सरकार रामभक्तों पर पुष्प वर्षा करती है और राम मंदिर के भव्य निर्माण के कार्य को आगे बढ़ाने का काम करती है। उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के ऐलान के पहले सीएम योगी ने आज जन आशीर्वाद यात्रा निकाली।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र में राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं 79 विकास परियोजनाओं का भी आज लोकार्पण किया।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More