कोरोना के कारण आर्थिक संकट से जूझने के लिए ममता ने लेंगी नोबेल विजेता अर्थशास़्त्री अभिजीत बनजी की मदद

कोलकाता : ममता बनर्जी ने कोरोना महामारी पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि लाॅकडाउन के कारण हमारे पास कोई रेवेन्यू संग्रहित नहीं हुआ. हमें यह भी पता नहीं है कि ऐसी परिस्थिति कब तक चलेगी, इसलिए अब हम भविष्य की योजना बना रहे हैं. उन्होंने कहा कि हमारी ग्लोबल एडवाइजी कमेटी गठित करेगी जो कोरोना महामारी रिसपांस पाॅलिसी के लिए काम करेगी. उन्होंने कहा कि इसमें नोबेल विजेता अर्थशास़्त्री अभिजीत बनर्जी भी शामिल रहेंगे.


ममता बनर्जी ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार ने मात्र तीन हजार पीपीइ यानी पर्सनल प्रोटेक्शन इक्यूपमेंट दिए थे जो उनके द्वारा कल भेजे गए और हमारी सरकार ने खुद दो लाख 27 हजार पीपीइ खरीदे.


ममता बनर्जी ने जानकारी दी कि आज 12 बजे दिन तक पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस के 61 केस हैं, जिनमें 55 केस सात परिवारों से हैं.

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More