उत्तरप्रदेश में पांचवे चरण में 61 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग, केशव मौर्य, राजा भैया मैदान में

लखनऊ : उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पांचवे चरण में 61 विधानसभा सीटों के लिए रविवार सुबह मतदान शुरू हो गया है। 12 जिलों में पड़ने वाली इन 61 सीटों के लिए कुल 692 उम्मीदवार मैदान में हैं। महिला प्रत्याशियों की संख्या 90 है। इस चरण में उपमुख्यमंत्री व भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य, मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह, कांग्रेस विधायक दल की नेता आराधना प्रसाद व अन्य के भाग्य का फैसला होगा।
Voting for fifth phase of #UttarPradeshElections begins; 692 candidates in 61 assembly constituencies across 12 districts in fray.
Voters to decide fate of Dy CM Keshav Prasad Maurya, minister Sidharth Nath Singh, Congress Legislature Party leader Aradhana Mishra & others today. pic.twitter.com/rZ84G7xdYm
— ANI (@ANI) February 27, 2022
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने वोटिंग शुरू होने से पहले कौशांबी में पूजा-अर्चना की। वे सिराथू सीट से उम्मीदवार हैं। सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा। इस चरण में अमेठी, चित्रकूट, रायबरेली, सुल्तानपुर, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गौंडा जिले में मतदान हो रहा है। इस चरण में करीब 2.25 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
Kaushambi, UP | Deputy CM Keshav Prasad Maurya offers prayers at his residence as voting in the fifth phase of #UttarPradeshElections gets underway.
Maurya is contesting as a BJP candidate from Sirathu constituency, polling on which is being held today. pic.twitter.com/sqOgTzZ1Kh
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 27, 2022
इस चरण में प्रतापगढ की कुंडा सीट से रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी मैदान में हैं। वे जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं।




