शिक्षक के लॉकर में मिला एक करोड़ नकद और दो किलो सोना, मास्टर साहब नहीं बता पायी इतनी दौलत

पटना : बिहार में नालंदा जिले में एक शिक्षक के बैंक लॉकर में एक करोड़ का नकद और दो किलो सोना मिला है। हाइस्कूल के शिक्षक निरज कुमार के पास इतना धन मिलने की वजह अज्ञात है, वे भी यह नहीं बता पा रहे हैं कि यह सब उनके पास कहां से आया। इसके साथ ही कुछ अहम कागजात भी मिले हैं।
पटना के बहादुरपुर इलाके में एसबीआइ शाखा में आयकर विभाग के अधिकारियों ने उनके लॉकर को खोला। इस दौरान अधिकारियों को ढाई सौ ग्राम के सोने की चार ईंट और एक करोड़ रुपये नकद मिला। नकदी दो हजार रुपये के बंडल में था। साथ ही कई अहम दस्तावेज भी मिले हैं।
शिक्षक नीरज कुमार अमहारा कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक राकेश कुमार सिंह के साढू के लड़के हैं। हालांकि नीरज कुमार यह नहीं बता पा रहे हैं कि यह दौलत उनके मौसा की है। इस संबंध में आवश्यक दस्तावेज या प्रमाण नहीं दे पा रहे हैं।
वे इस संपत्ति के हासिल करने का माध्यम नहीं बात रहे हैं और यह भी नहीं बता पा रहे हैं कि अगर यह दौलत किसी और की है तो किसकी है। फिलहाल आयकर विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं।




