पटना में बारिश से लगातार बढ रहा गंगा का जलस्तर, दीघा श्मशान घाट भी हुआ जलमग्न

पटना : लगातार बारिश से बिहार में गंगा का जलस्तर पिछले तीन-चार दिनों से काफी बढ गया हैै। कुछ जगहों पर यह खतरे के निशान को पार कर गयी है। पटना के निकट दीघा में गंगा का जलस्तर काफी बढ गया है। न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, दीघा श्मशान घाट जलमग्न हो गया है।


एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया है कि पहले हम शव नीचे जलाते थे, पर अब जलस्तर बढ जाने की वजह से ऊपर जला रहे हैं। शव को जलाने में बहुत दिक्कत हो रही है। उक्त व्यक्ति ने कहा कि ऐसे भी हालात उत्पन्न हो सकते हैं कि लोगों को शव को बिना जलाए गंगा में प्रवाहित कर जाना पड़ सकता है।

उधर, पटना में आज फिर झमाझम बारिश हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआइ ने इसको लेकर वीडियो जारी किया है। केंद्रीय जल आयोग ने कहा है कि कल रात तक शून्य से 15 सेमी तक जलस्तर बढ सकता है। लोगों को नदी किनारे जाने को लेकर चेतावनी दी गयी है।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More