कट्टे वाली कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा ने इस वजह से दिया नौकरी से इस्तीफा, सोशल मीडिया पर हुई थीं वायरल

आगरा : उत्तरप्रदेश पुलिस की महिला सिपाही प्रियंका मिश्रा ने नौकरी से इस्तीफा दे दिया है। प्रियंका मिश्रा पिछले दिनों सोशल मीडिया पर अपने वीडियो वायरल होने से चर्चा में आयी थीं, जिसमें वे हाथ में पिस्टल लिए एक गीत गाती दिखती हैं, जिसमें गाना बजता है- हरियाणा, पंजाब तो बेकार ही बदनाम है, आओ कभी उत्तरप्रदेश रंगबाजी क्या होती है हम तुम्हें बताते हैं, न गुंडई का गाना बनाते हैं, न गाड़ी पर जाट-गुर्जर लिखाते हैं, हमारे यहां पांच-पांच साल के लौंडा कट्टा चलाते हैं।

 

वे इस गाने पर बड़े स्टाइल में कट्टा लहराती नजर आती हैं। उनके इस वायरल वीडियो के बाद उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया था, जिसके बाद उनके इंस्टाग्राम एकाउंट पर लगातार उन्हें ट्रोल किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उन्होंने अपनी नौकरी छोड़ दी है। हालांकि एसएसपी ने अभी उनका इस्तीफा स्वीकार नहीं किया है।

प्रियंका मिश्रा के और भी कई वीडियो इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा में आए। हालांकि नौकरी छोड़ने के बाद प्रियंका मिश्रा का प्लान बी क्या है यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। कानपुर की रहने वाली प्रियंका मिश्रा महज एक साल पहले यानी 2020 में सिपाही के रूप में भर्ती हुईं। वे थाना एमएम गेट पर तैनात थीं और इस्टाग्राम पर उनके 90 वीडियो अपलोड हैं।

प्रियंका का वीडियो वायरल होने के बाद उनके फालोवर्स तेजी से बढे। इंस्टाग्राम पर उनके फालोवर्स की संख्या में 3700 से बढकर 16 हजार हो गयी।

हालांकि ऐसी वजह से किसी शख्स के चर्चा में आने के बाद उसे इंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से भी कई ऑफर आने लगते हैं, लेकिन प्रियंका मिश्रा ने अभी अपना पत्ता नहीं खोला है कि वे आगे क्या करेंगी।

लेखक के बारे में

By Samridh Jharkhand

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More