योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा के दिग्गजों का कल झारखंड में महाजुटान, ताबड़तोड़ करेंगे कई सभाएं 

कल गुरुवार को भाजपा के कई दिग्गजों का झारखंड में जुटान होने वाला है. कल एक के बाद एक कर के ताबड़तोड़ भाजपा की कई सभाएं होने वाली है.

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के समापन के बाद अब राजनीतिक दलें दूसरे चरण के चुनाव के प्रचार की तैयारी में लग गयीं हैं. इस कड़ी में कल गुरुवार को भाजपा के कई दिग्गजों का झारखंड में जुटान होने वाला है. कल एक के बाद एक कर के ताबड़तोड़ भाजपा की कई सभाएं होने वाली है.

शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 नवंबर को बिरनी प्रखंड में जनसभा और देवघर में प्रबुद्ध सम्मेलन करेंगे. केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान 14 नवंबर को दोपहर 12:30 बजे से गिरिडीह जिले के बिरनी प्रखंड के भरकट्ठा स्थित हाई स्कूल मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. उसके बाद वे दोपहर 2:15 बजे से देवघर जिले के जिला कार्यालय में प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करेंगे.

हिमंता बिस्व सरमा

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा 14 नवंबर को साहिबगंज में जनसभा करेंगे. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा 14 नवंबर को साहिबगंज जिले के उधवा मैदान में दोपहर 12:00 बजे से जनसभा करेंगे. वे दोपहर 2:00 बजे से साहिबगंज जिले के राधा नगर हाई स्कूल मैदान में लोगों को संबोधित करेंगे.

योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 नवंबर को धनबाद, बोकारो और बेरमो में करेंगे जनसभा. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 नवंबर को दोपहर 11:30 बजे धनबाद जिले के निरसा नयाडांगा काली मंदिर मैदान में जनसभा करेंगे. योगी आदित्यनाथ बोकारो के सेक्टर-5 स्थित लाइब्रेरी ग्राउंड में दोपहर 12:30 बजे से जनसभा करेंगे. उत्तर प्रदेश के सीएम बेरमो स्थित कारगिल फुटबॉल मैदान में दोपहर 2:00 बजे से जनसभा करेंगे.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More