मजदूर के साथ ठगी कर फर्जी ढंग से एटीएम से निकासी करने के मामले में थाना में नहीं हुई केस एंट्री

रानीश्वर : शिकारीपाड़ा थाना के पुलिस ने शुक्रवार के सुबह टोंगरा थाना की पुलिस के सहयोग से हरखी गांव पंहुच कर राजू शील के आलीशान मकान का छापेमारी की थी। साथ ही राजू के पुत्र जय शील को हिरासत में लेकर शिकारीपाड़ा थाना ले गयी थी। पूछताछ के बाद जय को पियर बांड में छोड़ दिया गया। पर तीन दिन होने चला शिकारीपाड़ा थाना में मजदूर के शिकायत आवेदन के आधार पर एंट्री भी नहीं की गयी।
टोंगरा थाना के बाँसकुली पंचायत के तकरीबन पचास व्यक्ति का कार्य करते हैं।काम पर ले जाकर मजदूरों के नाम पर बचत खाता खोलवा कर उन मजदूरों का बचत खाता एवं एटीएम कार्ड अपना कब्जा में रखते हैं। साथ ही मजदूरों का बचत खाता से फर्जी ढंग से निकासी कर ली जाती है। शुक्रवार जय को हिरासत में लेने के लिए टोंगरा थाना की पुलिस छापेमारी दल का सहयोग किया था। जानकारी के अनुसार जय के पिता राजू मेट का काम करते हैं। उन्होंने हाल ही में हरखी गांव में अस्सी लाख के लागत पर आलीशान मकान बनाया है, जो आय से अधिक संपत्ति का मामला बनता है। सूत्रं के अनुसार जय को छुड़ाने एवं मामला को रफादफा कराने के लिए दो व्यक्ति काफी सक्रिय थे।




