दुमका में महिला दिवस पर महिला एएनएम कर्मियों ने लगायी न्याय की गुहार

दुमका : महिला दिवस के पावन अवसर पर दुमका प्रखंड के एएनएम कर्मियों ने पुराना हॉस्पिटल में बैठक की। महिला दिवस पर सदर प्रखंड दुमक में प्रतिनियुक्त डॉ मो जावेद का प्रतिनियुक्ति निरस्त के लिए सीता सोरेन, जामा विधायक एवे कल्पना सोरेन;पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नीद्ध, मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, दुमका विधायक सह मंत्री बसंत सोरेन के नाम आवेदन लिख कर गुहार लगाया। सामाजिक कार्यकर्ता सच्चिदानन्द सोरेन ने इस आवेदन को ट्विटर के माध्यम से ट्वीट कर व टैग कर कर्मियों की पीड़ा से सरकार के प्रमुख लोगों को अवगत कराया।
@HemantSorenJMM कल्पना सोरेन @SitaSorenMLA @ChampaiSoren @BannaGupta76 @BasantSorenMLA
महिला दिवस पर स्वास्थ्य विभाग, दुमका ब्लॉक के महिला कर्मी शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के विरुद्ध मांग रहे है न्याय।आप सभी के नाम लिखा आवेदन। pic.twitter.com/3mmLube5Yg— SACHCHIDANAND SOREN (@Sachchidanand_S) March 8, 2024
महिला दिवस के पूर्व संध्या पर कल्पना सोरेन के भाषण से महिला कर्मी बहुत प्रभावित थे। कर्मियों ने कहा कि जबतक डॉ मो जावेद की प्रतिनियुक्ति दुमका सदर से निरस्त नहीं की जाती है, तब तक तक आंदोलन जारी रहेगा ।जरूरत पड़ने पर कार्य बहिष्कार भी किया जाएगा। अब मानसिक और शारीरिक शोषण के विरुद्ध चुप नहीं रहना है। जमकर इसके विरुद्ध लड़ना है। कर्मियों ने मांग की कि जल्द जी कार्रवाई करते हुए डॉ मो जावेद की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सदर दुमका से प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी व चिकित्सा पदाधिकारी से प्रतिनियुक्ति निरस्त की जाये, ताकि सभी कर्मी भयमुक्त होकर सेवा दे सकें। इस मौके में लिली मुर्मू, कमला मुर्मू, मर्शिला मरांडी, प्रेम आई वी सोरेन, अनुसुभाषणी मरांडी, मेरी मारग्रेट, अंजना शा आदि उपस्थित थीं।


