गर्भवती महिला ने मुरी स्टेशन पर बच्चे को दिया जन्म, आरपीएफ ने की सहायता 

गर्भवती महिला आंचल देवी कोयंबटूर से धनबाद तक एलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस में जनरल टिकट लेकर यात्रा कर रही थी. प्रसव पीड़ा शुरू होने के कारण दंपति मुरी में उतर गयी थी.

रांची: रांची मंडल में आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त, पवन कुमार द्वारा आरपीएफ को महिलाओ, बच्चों और बुजुर्गों की सहायता के लिए उचित दिशा निर्देश मिले हुए हैं. इसी क्रम में गुरुवार (5 दिसंबर) को ट्रेन 13352 (एलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस) के मुरी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर आरपीएफ मुरी और मेरी सहेली टीम ने ऑपरेशन “मातृ शक्ति” के तहत एक गर्भवती महिला को देखा. 

जिसके बाद मुरी के सहायक मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को इसके लिए मेसेज भेजा गयाI मौके पर मौजूद मेरी सहेली टीम ने उक्त महिला को प्रारंभिक सहायता प्रदान की. बाद मे मुरी रेल्वे के स्वास्थ्य अधिकारी ने उस महिला को प्राथमिक चिकित्सा के बाद आरपीएफ एस्कॉर्ट के साथ सदर अस्पताल, सिल्ली में स्थानांतरित करवा दिया. बाद मे उक्त महिला ने एम्बुलेंस के अंदर एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया. 

पूछताछ करने पर पता चला कि महिला आंचल देवी (उम्र 21 वर्ष), पति- अर्जुन भगत, निवासी जयनगर, पोस्ट-उरलाहा, थाना-उरलाहा, जिला-पूर्णिया (बिहार) अपने पति के साथ कोयंबटूर से धनबाद तक ट्रेन संख्या 13352 (एलेप्पी-धनबाद एक्सप्रेस) में जनरल टिकट लेकर यात्रा कर रही थी. प्रसव पीड़ा शुरू होने के कारण दंपति मुरी में उतर गए थे. आंचल देवी और उनके पति ने समय पर त्वरित कार्रवाई तथा जीवन रक्षक के लिए आरपीएफ और स्वास्थ्य इकाई, मुरी का हार्दिक आभार व्यक्त किया.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More