इरफान अंसारी ने कांग्रेस की महिला विरोधी सोच को किया उजागरः अन्नपूर्णा देवी

अन्नपूर्ण देवी ने कहा, सीता सोरेन के लिए बहुत ही अपमानजनक टिप्पणी की है. महिलाओं के लिए कांग्रेस की क्या सोच है कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के बयान से स्पष्ट हो गया है. कांग्रेस महिला और युवा विरोधी पार्टी है.

कोडरमा: कोडरमा सांसद और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्ण देवी ने सीता सोरेन पर कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के बयान का घोर विरोध किया है. उन्होंने कहा कि इरफान अंसारी ने सीता सोरेन के लिए बहुत ही अपमानजनक टिप्पणी की है. महिलाओं के लिए कांग्रेस की क्या सोच है कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के बयान से स्पष्ट हो गया है. कांग्रेस महिला और युवा विरोधी पार्टी है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मन में महिलाओं के लिए ओछी मानसिकता हमेशा से रही है. जिसको आज कांग्रेस के इरफान अंसारी ने सीता सोरेन पर अभद्र भाषा का प्रयोग कर स्पष्ट कर दिया है.

केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा ने कहा कि मैं इरफान अंसारी के टिप्पणी का विरोध करती हूं. झारखंड में कांग्रेस ने एक आदिवासी महिला सीता सोरेन जी का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में महिलाओं की पूजा की जाती है, उनका सम्मान किया जाता है. लेकिन महिलाओं के प्रति कांग्रेस गलत और ओछी मानसिकता का परिचय इरफान अंसारी के बयान से साफ हो गया है. अगर कांग्रेस महिलाओं की इतना ही चिंता करती है तो कांग्रेस अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को इरफान अंसारी के टिकट को वापस ले लेनी चाहिए. सांसद अन्नपूर्णा ने  प्रियंका गांधी से भी इरफान अंसारी के बयान का जवाब मांगा. 

अन्नपू्र्णा देवी ने कहा कि कांग्रेस नेता इरफान अंसारी के अमर्यादित बयान का महिलाओं से विरोध करना चाहिए. ऐसी ओछी मानसिकता वाले लोगों को और ऐसे मंत्री को हटाना चाहिए और इरफान अंसारी के टिकट को वापस लेना चाहिए. लेकिन कांग्रेस ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करती है.

लेखक के बारे में

By Subodh Kumar

इस लेखक की जानकारी जल्द जोड़ी जाएगी।

Read More