नोरंगी धाम में ग्राम परिक्रमा के साथ हुई पंचम दोल का हुआ समापन

दुमका : बुधवार की देर शाम अबीर गुलाल खेल के साथ ग्राम परिक्रमा कर नोरंगी धाम के राधा माधव मंदिर में चार दिवसीय पंचम दोल महोत्सव संपन्न हुआ। बुधवार यहां मंदिर परिसर में कोलकाता के प्रख्यात कीर्तन गायक कृष्ण पद हालदार का पाला कीर्तन सुनने दूर-दूर से यहां भक्तों का भीड़ उमड़ी थी। समापन के दिन यहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मानो नोरंगी धाम एवं आसपास के इलाका वृंदावन मय हो गया था। गांव के देबगुरु बंदोपाध्याय ने बताया है कि ग्रामीणों के सहयोग से यहां सैकड़ों वर्ष से पंचम दोल महोत्सव आयोजित होता है। मयूराक्षी नदी के तट पर स्थित मंदिर में माथा टेकने दूर-दूर से लोग आते हैं। राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने यहां आकर मंदिर में माथा टेका था। स्थानीय विधायक नलिन सोरेन ने भी क्षेत्र भ्रमण कर राधा माधव मंदिर में माथा टेका है।

