वाईबीएन विश्वविद्यालय में पीएचडी प्री सबमिशन पर आयोजित हुई सेमिनार
रांची: वाईबीएन विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ़ एजुकेशन में पीएचडी प्री सबमिशन सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार सुपरवाइजर प्रो०डॉ एसपी यादव, विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ श्रीरमन दुबे, परीक्षा नियंत्रक डॉ चंद्रजीत कुमार, कमिटी मेंबर डॉ कमल कांत पात्रा, डॉ ब्रजेश कुमार सिंह,डॉ आशीष सरकार, डॉ विजय मिस्त्री,डॉ रामजी सिंह के अंतर्गत कराया गया। विशेष निमंत्रण पर सीईओ इं० दीपक कुमार कार्यक्रम के साक्षी बने। इस कार्यक्रम में 2 छात्राओं ने सेमिनार में भाग लिया।
आयोजन के बारे में बताते हुए सुपरवाइजर प्रो०डॉ एसपी यादव ने कहा कि शोधार्थियों से पहले अपने शोध कार्य का बचाव करने की अपेक्षा की जाती है। प्री-सबमिशन बोर्ड लगभग 30 मिनट के पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से दिया उसके बाद प्रश्नों का एक सत्र-उत्तर जिसके लिए उन्हें अपना पीपीटी प्रेसन्टेशन दिया। शोधार्थियों के प्रस्तुति से यह उम्मीद की जाती है कि इसके उद्देश्यों को पूरा करने के अलावा उपस्थित बोर्ड की संतुष्टि प्राप्त करे।
प्रस्तुत किए जा रहे कार्य की मौखिक प्रस्तुति के लिए शोधार्थी तैयार होकर आयें थे। इसके अलावा, उनके पास सभी डेटा (प्रयोगात्मक रीडिंग/प्रश्नावली/साक्षात्कार कार्यक्रम/ तस्वीरें आदि) मौजूद है। शोधार्थियों ने उपस्थित बोर्ड के सभी प्रश्नों के उत्तर दिए और उनकी संतुष्टि प्राप्त की।


