आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन का है जन्मदिन, सीएम हेमंत सहित झामुमो परिवार ने यूं दी शुभकामनाएं

रांची : झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक शिबू सोरेन का आज जन्मदिन है. आज वे 76 साल के हो गए. शिबू सोरेन अपने समर्थकों, प्रशंसकों के बीच दिशोम गुरु के नाम से लोकप्रिय हैं. अलग झारखंड राज्य गठन आंदोलन के अगुआ व झामुमो के संस्थापक रहे शिबू सोरेन ने महाजनी प्रथा के खिलाफ लड़ाई से अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी और बाद में सक्रिय राजनीति में आए थे. शिबू सोरेन द्वारा स्थापित पार्टी झामुमो ने पिछले साल के अंत में हुए विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिकत सफलता हासिल की और उनके पुत्र व पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष अबतक के सबसे बड़े बहुमत के साथ झारखंड के मुख्यमंत्री बने.
मेरे आदरनीय बाबा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को जन्मदिवस की अनेकानेक शुभकामनाएँ।
आपके अथक परिश्रम, बलिदान एवं संघर्ष के कारण ही आज झारखण्ड का सपना साकार हुआ – और मैं अपना सर्वस्व लगा दूँगा आपके सपनों का झारखण्ड बनाने में। pic.twitter.com/rAzWSrzFk0
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) January 11, 2020
आज जब पिता का जन्मदिन है तो हेमंत सोरेन राजनीतिक-प्रशासनिक व्यस्तताओं की वजह से दिल्ली में हैं. पर, उन्होंने ट्विटर के माध्यम से अपने पिता को शुभकामनाएं दी हैं. हेमंत सोरेन ने ट्विटर पर लिखा है: मेरे आदरणीय बाबा, दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को जन्मदिवस की अनेकानेक शुभकामनाएं. आपके अथक परिश्रम, बलिदान एवं संघर्ष के कारण ही आज झारखंड का सपना साकार हुआ – और मैं अपना सर्वस्व लगा दूंगा आपके सपनों का झारखंड बनाने में.
वंचितों, शोषितों की आवाज़ को जिन्होंने हमेशा बुलंद किया, झारखण्ड आंदोलन के अगुआ एवं झामुमो के संस्थापक – हमारे परम आदरनीए दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को झामुमो परिवार की तरफ़ से जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएँ।
— Jharkhand Mukti Morcha (JMM) (@JmmJharkhand) January 11, 2020
वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया – वंचितों, शोषितों की आवाज को जिन्होंने हमेशा बुलंद किया, झारखंड आंदोलन के अगुआ एवं झामुमो के संस्थापक – हमारे परम आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को झामुमो परिवार की तरफ से जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं. झामुमो की विभिन्न जिला इकाइयों ने भी अपने-अपने ट्विटर हैंडल से शिबू सोरेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.
झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता दिसोम गुरु @ShibuSorenJMM जी 76वें जन्मदिन की ढेर सारी बधाई।@HemantSorenJMM @kumarsudivya pic.twitter.com/2PCjf75FK1
— JMM_Giridih (@JMM_Giridih) January 11, 2020




