आज जनता का सैलाब बता रहा है कि परिवर्तन होना तय हैः चंपाई सोरेन
-1024x614.jpg)
सरायकेला: सरायकेला में आयोजित परिवर्तन यात्रा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शामिल होकर राज्य सरकार के खिलाफ हुंकार भरा. जनसभा को संबोधित करते हुए चंपाई सोरेन ने कहा कि आज यहां जनता का सैलाब बता दिया कि परिवर्तन होना तय है. संथाल परगना को सिदो-कान्हू ने बलिदान देकर, तीर के नोक पर बनाया था. आज उसी संथाल परगना में आदिवासियों के हितों को खतरा पहुंच रहा है, जिन आदिवासी लोगों के लिए अलग झारखंड राज्य बना था. हमारे हजारों पूर्वजों ने लड़कर बलिदान देकर संथाल परगना बनाया, आज वहां बांग्लादेशी घुसपैठ का काम हो रहा है. भाजपा में शामिल होने को लेकर चंपाई ने कहा कि हमारी क्षेत्रीय पार्टी से निकलकर बहुत मंथन के बाद हमने निर्णय लिया कि भारतीय जनता पार्टी ही हमें बांग्लादेशी घुसपैठियों से बचा सकती है. कोई राजनीति दल बांग्लादेशी घुसपैठ से नहीं जीत सकता, सिवाय स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र दामोदर दास मोदी के.
चंपाई सोरेन ने कहा कि कांग्रेस भी देश में बहुत साल राज की, झारखंड आंदोलन के समय कांग्रेस राज्य में भी थी, लेकिन फिर भी कांग्रेस ने कभी मूलवासी, आदिवासियों की दर्द नहीं समझ सकी. अनेकों बहू-बेटियों की सिन्दूर मिट गई. झारखंड आंदोलन के लंबे संघर्ष के बाद जो हमलोगों का दर्द समझा वो थी भारतीय जनता पार्टी. अटल बिहारी वाजपई ने आदिवासियों के हितों के बारे में सोचा, झारखंड के साथ छत्तीसगढ़ को भी अलग राज्य बनाया. अगर संथाल अनुसूचि भाषा में सामिल हुई तो भाजपा की सरकार में हुई और अब अमित शाह जी ने आश्वासन दिया कि हो भाषा भी आठवीं अनुसूचि में शामिल करेंगे. हो भाषा और आदिवासी हितों की रक्षा भाजपा पार्टी में ही होगी. कांग्रेस पार्टी यहां के आदिवासियों के हितों के पारे में नहीं सोच सकती है और न ही मूलवासियों की.
उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में चुनाव होगा और भाजपा की सरकार बनेगी यह यहां के जन सैलाब का संकेत है. बीजेपी को हमने इसलिये चुना क्योंकि मुझे संथाल परगना की धरती को बचाना है, जिसके लिए सिदो कान्हू, फुलो-झानो ने बलिदान दिया है. झारखंड को बचाने के लिए हमने भाजपा को चुना.
उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश बहुत अमीर प्रदेश है, जिस देश में कोयला खदान है, बालू का ढेर है, जंगल है हम उसी, प्रदेश के सुपुत्र हैं, हमने देखा आज यदि झारखंड का विकास होगा तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेत्रत्व में ही होगी. मैंने प्रदेश में 5 महीने सरकार चलाई. मुझे झारखंड का विकास करने का गर्व है इसलिये मैंने भाजपा को चुना.


